RKCL ने अनधिकृत रूप से चल रहे RS-CIT के ज्ञान केंद्रों के खिलाफ
राजस्थान संपर्क पोर्टल के मार्फत शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था शुरू की है। RKCL ने आज अपने सर्विस प्रवाइडर को मेल के द्वारा बताया की हमारे पिछले कुछ जिलों के विजिट और SP-ITGK मीटिंग के दौरान RKCL व SP को अनधिकृत केंद्रों की गतिविधियों के साथ-साथ अन्य प्रकार की फीडबैक भी प्राप्त हुई हैं। RKCL ने अपने नेटवर्क से प्राप्त इस प्रकार के फ़ीडबैक पर गहनता पूर्वक विचार करते हुए एवं अधिकृत ITGK के समग्र हित को ध्यान में रखते हुए RKCL ने
राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से एक मजबूत शिकायत प्रणाली विकसित करवाई है, जहां सम्बंधित मुद्दे दर्ज कराया जा सकता है| RKCL ने बताया की इस प्रणाली से शिकायतों का ट्रैक रखने के साथ-साथ शिकायत का ठीक से समाधान किया जाना संभव हो सकेगा।
गौरतलब है की कोविड के दौर मे जब RSCIT@HOME योजना की शुरुआत की थी तभी से कुछ बड़े ज्ञान केंद्रों ने अपने अनधिकृत RS-CIT के ज्ञान केंद्रों का जाल छोटे गावों तक फैला लिया जिसकी शिकायते बार बार आती रही लेकिन अब तक इन पर नकेल नहीं कसी जा सकी थी । उम्मीद है RKCL का यह कदम पुनः इस डिजिटल शिक्षा के प्रसार से जुड़े व्यापार को नये पंख लगा पाएगा तथा डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र मे मात्रात्मक व गुणात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
RKCL ने अपने सभी सर्विस प्रवाइडर को कहा है की "आप कृपया अपने ज्ञान केन्द्रों को निर्देश दें कि यदि कोई तथ्यों पर आधारित वास्तविक शिकायत हो तो संपर्क पोर्टल पर सही विषय / सेवा चुनकर उसे दर्ज करावें| अनाधिकृत केंद्र की शिकायत के निस्तारण के लिए संपर्क पोर्टल पर सही विषय / सेवा (अनधिकृत केंद्र से संबंधित प्रकरण) मय दस्तावेज संलग्नक के साथ-साथ सही पुलिस थाने का चयन कर दर्ज कराना आवश्यक है। अन्य स्रोत से शिकायत भेजने पर पर विचार किया जाना संभव नही हो सकेगा|"
अतः मैं आप सभी से निवेदन करना चाहता हूँ की आप सभी अपने आस पास जांच करे की यदि कोई अनधिकृत केंद्र आपके आस पास चल रहा हो तो उसकी शिकायत उक्त तरीके से ही करे। इससे आपका व्यवसाय और अधिक अच्छी तरह चलेगा और आम जन का RSCIT मे विश्वास भी बदेगा
मैंने आप सभी की सुविधा के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल के मार्फत शिकायत दर्ज करने की जानकारी यहाँ स्टेप बाइ स्टेप बताई है उम्मीद है आप अपने क्षेत्र मे RSCIT के किसी अनधिकृत केंद्र को अब और नहीं चलने देंगे।
 |
| शिकायत दर्ज करे ( Lodge Your Grievance ) पर क्लिक करे |
 |
| शिकायत करने से पहले सावधानियाँ व आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक पढे तथा सबूत तथ्य आदि स्कैन करके तइया कर ले, इसके बाद नीचे दिए गए Register grievance बटन पर क्लिक करे। |
 |
1. विभाग का प्रकार मे - ब्यूरो, बोर्ड, आयोग, निगम चुने 2. शिकायत से संबंधित विभाग मे - राजस्थान नालेज कॉरपोरेशन लिमिटेड चुने 3. प्रमुख विषय मे - राजस्थान नालेज कॉरपोरेशन लिमिटेड चुने 4. विषय/सेवा मे अनधिकृत केंद्र से संबंधित प्रकरण चुने 5. शिकायत विवरण मे - शिकायत का विवरण भरे |
0 टिप्पणियाँ