*99# USSD बैंकिंग से बैंक बैलेंस, फंड ट्रांसफर और मिनी स्टेटमेंट की सुविधा


*99# USSD बैंकिंग से बैंक बैलेंस, फंड ट्रांसफर और मिनी स्टेटमेंट की सुविधा


टेक्नोलॉजी ने मोबाइल बैंकिंग और इन्टरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं के जरिये बैंकों को आपके हाथों तक पहुंचा दिया है  अब आप मोबाइल से ही पैसे भेज सकते हैं और बैंक बैलेंस जान सकते हैं| मोबाइल बैंकिंग को और आसान बनाने के  लिए भारत सरकार ने USSD Banking नाम से एक नयी सुविधा शुरू की है | यह बैंकिंग सुविधा मोबाइल फ़ोन में *99# डायल करके प्रयोग की जा सकती है  इसीलिए इसे *99# Banking कहते हैं |

            यूएसएसडी बैंकिंग  का फायदा आप साधारण फोन से भी ले सकते हैं | चूँकि इन्टरनेट बैंकिंग और यूपीआइ जैसी दूसरी  बैंकिंग सुविधाओं के लिए इंटरनेट और स्मार्टफोन जरूरी है  इसलिए बहुत सारे लोग इन सेवाओं का प्रयोग नहीं कर पाते हैं | दरअसल USSD Banking सुविधा उन लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गयी है जिनके पास या तो स्मार्टफ़ोन नहीं है या वो इन्टरनेट का प्रयोग नहीं करते |  इस तरह से देश में अधिकतर लोग मोबाइल बैंकिंग सुविधा से जुड़ सकेंगे |


USSD क्या है ?

USSD एक प्रकार की सुविधा है जिससे आप सीधे टेलीकॉम कंपनी के कंप्यूटर से जुड़ जाते हैं। आजकल दुकानदार मोबाइल रिचार्ज इसी तरीके से करते हैं। मोबाइल का बैलेंस भी इसी तरीके से तुरंत पता चल जाता है। | USSD सुविधा का प्रयोग करने के लिए आपको अपने फ़ोन पर एक विशेष कोड डायल करना पड़ता है | | इस कोड की शुरुआत में * (स्टार) तथा अंत में # (हैश) का चिह्न होता है | अलग अलग सुविधाओं के लिए अलग अलग USSD Codes होते हैं | यूएसएसडी बैंकिंग सुविधाओं के लिए कोड *99# है |

*99# Banking

*99# banking ussd hindi*99# USSD कोड बैंकिंग सुविधाओं के लिए एक विशेष कोड है | अन्य USSD कोड की तरह यह सिर्फ टेलिकॉम  कंपनी  के सर्वर से ही नहीं बल्कि बैंक के सर्वर से भी जुड़ता है | ये सीधे आपको अपने खाते से जोड़कर आसानी से लेनदेन की सुविधा  देता है| ध्यान रखें कि यह तरीका आपके खाते से जुड़ने के लिए आपके मोबाइल नंबर का प्रयोग करता है | इसलिए  यह आवश्यक है कि आपका मोबाइल नंबर आपके खाते से जुड़ा हो | अगर ऐसा नहीं है तो *99# Banking का लाभ उठाने के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर को खाते से जोड़ना होगा | आप अपनी बैंक शाखा से संपर्क करके अपने नंबर को आसानी से खाते से जोड़ सकते हैं |
*99# बैंकिंग कोड सभी बैंकों  में काम करता है और इससे एक बैंक के खाते से दूसरे बैंक के खाते में पैसे भेजे जा सकते हैं | उदाहरण के लिए आप भारतीय स्टेट बैंक के एक खाते से बैंक ऑफ़ बड़ोदा के खाते में  आसानी से पैसे भेजे सकते हैं | इस के अलावा बैलेंस जानकारी और मिनी स्टेटमेंट देखने जैसी और भी कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं | इस सेवा  को NPCI (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ) मैनेज करती है

USSD बैंकिंग की भाषाएँ

USSD बैंकिंग सुविधा का प्रयोग आप केवल अंग्रेजी में नहीं बल्कि अपनी खुद की भाषा में भी कर सकते हैं | फिलहाल ये सुविधा अंग्रेजी और हिंदी के साथ साथ 10 क्षेत्रीय भाषाओँ में उपलब्ध है | हर भाषा का अपना एक अलग USSD कोड है | नीचे हर भाषा के लिए कोड दिया है।
  • अंग्रेजी *99#
  • हिंदी *99*22#
  • तमिल *99*23#
  • तेलुगु *99*24#
  • मलयालम *99*25#
  • कन्नड़ *99*26#
  • गुजराती *99*27#
  • मराठी *99*28#
  • बंगाली *99*29#
  • पंजाबी *99*30#
  • असमिया *99*31#
  • उड़िया *99*32#
कुछ तकनीकी सीमाओं के कारण अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में सिर्फ तीन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है | ये सेवाएँ हैं
  • बैलेंस जानकारी
  • मिनी स्टेटमेंट
  • IFSC और खाता संख्या के द्वारा बैलेंस ट्रान्सफर
USSD बैंकिंग की सेवाएँ
*99# डायल करके हम कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं | ये सेवाएँ हैं –
  1. Account Balance (बैलेंस जानकारी)
  2. Mini statement (मिनी स्टेटमेंट)
  3. Send money using MMID (MMID के द्वारा पैसे भेजना)
  4. Send Money using IFSC (IFSC के द्वारा पैसे भेजना)
  5. Send money using Adhar Number (आधार नंबर के द्वारा पैसे भेजना)
  6. Show MMID (MMID देखें)
  7. Change MPIN (MPIN बदलें )
  8. Generate OTP (OTP जेनरेट करें )

USSD बैंकिंग का प्रयोग कैसे करें

जैसा कि मैं पहले ही बता चुका हूँ कि USSD बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको मोबाइल बैंकिंग में रजिस्टर होना अनिवार्य है | अतः आपका सबसे पहला कदम यह होना चाहिए की आप अपने खाते से अपना मोबाइल नंबर लिंक करवायें | अगर आपका नंबर पहले से ही लिंक्ड है तो आपको पुनः लिंक करवाने की आवश्यकता नहीं है | *99# बैंकिंग का लाभ उठाने के लिए आपको अपने लिंक्ड नंबर से ही *99# डायल करना होगा| किसी दूसरे नंबर से *99# डायल करने पर यह सुविधा काम नहीं करेगी |आगे बढ़ने के लिए नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें –
  • अपने रजिस्टर्ड नंबर से *99# डायल करें
  • अगली स्क्रीन पर अपने बैंक का तीन अक्षरों वाला नाम डालें और भेज दें | उदाहरण के लिए भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक SBI लिखेंगे| बैंक के नाम की जगह पर आप अपने बैंक के IFSC के शुरुआती चार अक्षर या फिर बैंक के संख्या कोड के शुरुआती दो अक्षर भी लिख सकते हैं |
  • अगली स्क्रीन पर आपके सामने एक सूची दिखेगी जिसमें सभी उपलब्ध सेवाएं लिखी होंगी | हर सेवा के आगे एक अंक लिखा होगा | ये सेवाएँ हैं –
  1. Account Balance
  2. Mini statement
  3. Send money using MMID
  4. Send Money using IFSC
  5. Send money using Adhar Number
  6. Show MMID
  7. Change MPIN
  8. Generate OTP

आपको जिस सेवा का प्रयोग करना हो उसके आगे दिए गए अंक को इनपुट बॉक्स में लिखकर भेजना होगा |
यहाँ से सभी सेवाओं की प्रक्रिया अलग अलग होगी |

Account Balance-

अपने खाते में शेष बैलेंस की जानकारी करने के लिए इस सुविधा का इस्तेमाल करें | दी गयी जगह पर 1 लिखकर भेजें और आपके खाते का बैलेंस आपकी स्क्रीन पर  आ जायेगा |
USSD balance check यूएसएसडी बैंकिंग *99#

Mini Statement

यह सेवा आपको आपके खाते के पिछले कुछ लेनदेन का विवरण दिखाती है | इसका प्रयोग करने के लिए दी गयी जगह पर 2 लिखकर भेजें | आपकी स्क्रीन पर खाते का विवरण मिनी स्टेटमेंट के रूप में प्रदर्शित होगा |
*99# Mini statement

Send money using MMID

यह सेवा MMID का प्रयोग करके पैसे भेजने के लिए होती है | MMID (Mobile Money Identifier) एक विशेष कोड होता है । मोबाइल बैंकिग के रजिस्ट्रेशन के समय आपको ये कोड मिलता है।
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए 3 लिखकर भेजें | अगली स्क्रीन पर पैसा पाने वाले का मोबाइल नंबर, MMID, धनराशि और टिप्पणी (वैकल्पिक) लिखकर भेजें |
अगली स्क्रीन पर अपना मोबाइल बैंकिंग MPIN और अपनी खाता संख्या के अंतिम चार अंक (वैकल्पिक) लिखें और भेजें | आपका लेनदेन पूरा हो जायेगा और सामने लिखकर आ जाएगा।

Send money using Account Number

यह सेवा IFSC और खाता संख्या का प्रयोग करके पैसे भेजने के लिए प्रयोग की जाती है | इस सेवा का लाभ उठाने के लिए 4 लिखकर भेजें |
अगली स्क्रीन  पैसा पाने वाले की खाता संख्या, IFSC, धनराशि और टिप्पणी (वैकल्पिक) लिखें और भेजें | अपना मोबाइल बैंकिंग MPIN और खाता संख्या के अंतिम चार अंक (वैकल्पिक) लिखें और भेजें | अगली स्क्रीन पर आपको लेनदेन पूरा होने का सन्देश  दिख जायेगा |
यूएसएसडी फंड ट्रांसफर

Send money using Adhar number

यह सेवा अभी प्रस्तावित है और इसका लाभ अभी नहीं उठाया जा सकता है | लेकिन जल्द ही इसके शुरू होने की उम्मीद है | शुरू होने के बाद आप सिर्फ आधार नंबर देकर पैसे भेज सकते हैं इसके लिए आपको 5 लिखकर भेजना होगा और आपके फ़ोन पर अगली स्क्रीन प्रदर्शित होगी | यहाँ पर आपको प्राप्तकर्ता का आधार नंबर , धनराशि और टिप्पणी (वैकल्पिक) लिखकर भेजना होगा |
अगली स्क्रीन पर आपको मोबाइल बैंकिंग MPIN और अपनी खाता संख्या के अंतिम चार अंक (वैकल्पिक ) लिखकर भेजने होंगे और आपका पैसा भेज दिया जायेगा | लेनदेन पूरा होने की सूचना आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी |

Show MMID

आप इस सेवा का प्रयोग अपनी MMID जानने केलिए कर सकते हैं | अपनी USSD सूची में दिए गए स्थान पर 6 लिखकर भेजें | अगली स्क्रीन पर आपकी MMID प्रदर्शित हो जाएगी |

Change MPIN

आप *99# बैंकिंग  से अपना मोबाइल बैंकिंग MPIN भी बदल सकते हैं | इसके लिए 7 लिखकर भेजें | अगले चरण में आपको अपना पुराना MPIN, नया MPIN और फिर से नया MPIN डालना होगा | आपका MPIN बदल जायेगा जिसकी सूचना आपको अगली स्क्रीन  पर  दे दी जाएगी |

Generate OTP

USSD banking के जरिये आप OTP भी  पा सकते हैं | OTP जेनरेट करने के लिए सूची में 8 लिखकर भेजें |  आपका OTP अगली स्क्रीन पर दिख जाएगा

USSD बैंकिंग का चार्ज  और लेनदेन सीमा

आपका टेलिकॉम  कंपनी इस सर्विस के लिए कुछ पैसे  चार्ज करेगी।  | TRAI ने USSD बैंकिंग के लिए अधिकतम  ₹ 1.50 का  चार्ज तय किया है | कोई भी टेलिकॉम  इससे ज्यादा नहीं चार्ज कर सकती है | साथ ही साथ भारतीय रिज़र्व बैंक ने  तय किया है कि इस तरीके से आप अधिकतम 5000 ही भेज सकते हैं

USSD Banking पर कुछ टिप्स

USSD banking के जरिये पैसे पाने के लिए आपको मोबाइल बैंकिंग  का रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है | आप बिना मोबाइल बैंकिंग से जुड़े भी IFSC और खाता संख्या  देकर पैसे पा सकते हैं | हालांकि पैसे भेजने के लिए मोबाइल बैंकिंग से जुड़ा होना जरूरी है |
लेनदेन शुरू करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज जैसे पैसा पाने वाले कीखाता संख्या, आधार नंबर, IFSC, MMID आदि अपने पास रख लें | क्योंकि USSD सेशन के आधार पर काम करती है | अगर आपने सूचना दर्ज करने में ज्यादा समय लगाया तो आपका सेशन ख़त्म हो जायेगा और आपको फिर से शुरुआत करनी पड़ेगी | और हर सेशन का पैसा लगता है।

निष्कर्ष

USSD बैंकिंग सेवा उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो इन्टरनेट से नहीं जुड़े हैं या जिनके पास स्मार्ट फ़ोन नहीं है | हालांकि जिनके  पास स्मार्टफोन और इंटरनेट है वो भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। | लेकिन मेरी सलाह  ये है कि जिनके पास स्मार्ट फ़ोन है वो लोग यूपीआई एप (UPI App) का प्रयोग करें | क्योंकि इसमें ज्यादा सुविधाएं हैं और यूपीआई का कोई charge भी नहीं है।


अधिक जानकारी के लिए Official Website पर जाए.



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Inner Post Ads