सरकारी कर्मचारी के RS-CIT कोर्स की फीस पुनर्भरण सम्बंधित आदेश

 

सरकारी कर्मचारी के RS-CIT कोर्स की फीस पुनर्भरण सम्बंधित आदेश

इस पृष्ट पर सरकारी कर्मचारीयों हेतु फीस पुनर्भरण सम्बंधित सूचनाएं तथा मार्गदर्शन देने का प्रयास किया गया है | राज्य सर्कार द्वारा समय समय पर आदेश जारी कर जिन नियमों को अपडेट किया है उनकी सूचना भी यहाँ दे कर सम्बंधित आदेश की प्रति भी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है| नीचे विडियो को पूरा देखे उसके पश्चात् आवश्यक आदेशों की प्रति उसके नीचे दिए गयी लिंक से डाउनलोड करें |

राजस्थान के राज्य कर्मचारियों के RS-CIT कोर्स की फीस के पुनर्भरण सम्बंधित महत्वपूर्ण आदेश

  • पहले सरकारी कर्मचारियों की RS-CIT Fees पुनर्भरण का आवेदन RKCL में ज़मा किया जाता था तथा RKCL प्रोसेसिंग कर DoIT&C में फॉरवर्ड करता था जहाँ से कर्मचारियों को फीस का नियमानुसार पुनर्भरण किया जाता था इससे सम्बंधित आदेश F8(135)/DoIT/Gen/09/3886 दिनांक 16-07-2012 को जारी किया गया था (यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें)
  • 2017 में DoIT&C के आदेश संख्या No.F8(270)/DoIT/Gen/16/I/67109/2017 दिनांक 10/04/2017 के ज़रिये NIELIT के कोर्स CCC को भी पुनर्भरण हेतु स्वीकृति दे दी गयी |(यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें)
  • विभाग के आदेशF5(815)/DOIT/Tech/14/ML-4028 दिनांक 07/05/2018 के अनुसार तत्काल प्रभाव से शुल्क पुनर्भरण मय प्रोत्साहन राशी (वर्तमान एवं लंबित) का भुगतान नियमानुसार राज्य कर्मी के पैतृक विभाग (मुख्यालय सम्बंधित विभागाध्यक्ष) के स्तर से किया जायेगा | (यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें)
https://www.rajteachers.in/wp-content/uploads/2020/10/Fees-Refund-For-CIC-CIT-BCA-MCA-RS-CIT-And-CCC-For-Officers-And-Employees-Worked-In-Offices-And-Schools-Under-Education-Department-Rajasthan.pdf 

How to get RSCIT Fee Refund

Government Employees RSCIT FEE Refund Process

प्रश्न-RSCIT Course के पूनर्भरण राशि हेतू पै मेनेजर पर बिल कैसे बनाए ?

उत्तर- Rscit Course की राशि प्राप्त करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाए👇🏻👇🏻👇🏻

1. सर्वप्रथम पैमेनेजर से Ddo Login करे

2. बिल Processing Tab में जाकर बिल नंबर अलोकेशन करे

3. बिल एलोकेशन मे बिल टाईप Fvc
बिल सब टाईप में Third Party
और Object Head मे 5 Select करे एवम् अन्य सूचनाएं भरे और सबमिट करे।

4. बिल Process के लिए Other Bill -Fvc Bills-Fvc Process पर Click करे

5. Month, Year, Bill Name, Reimbursement Select करे एवम् Third Party Name मे संबंधित Employee को Select करे जिसे भूगतान किया जाना है।

6. संबंधित कार्मिक को सलेक्ट करने पर उस कर्मचारी की जानकारी Show होगी जिसमे नाम,बैंक Account no.pan no. एवम् अन्य निम्न जानकारी होगी जिसे भरना होगा


Invoice number : इसमे Rscit Fees की रसीद संख्या भरनी होगी
Sanction number : इसमें Ddo द्वारा भूगतान हेतू जारी कार्यालय आदेश नंबर दर्ज करने होंगे

Remarks मे (Rscit Course Fees Refund) लिखकर सबमिट करे।

Document Upload For RSCIT FEE REFUND


Rscit Fees Refund के लिए निम्न Document Upload करने होंग

Rscit fees Refund हेतू सूचना एवं तकनीकी विभाग द्वारा जारी आदेश
1. कार्यालय द्वारा जारी आदेश
2. Rscit Marksheet
3. Rscit Course के भूगतान की रसीद

Report Tab मे जाकर Other salary report➡️ Fvc inner sheet Download करे।

➡️ Bill Forward To Ddo

➡️ Digital Sign

➡️ Bill Forward To Treasury

विशेष नोट Fvc Process मे अगर आपका खाता संख्या,Ifsc Code,Pan number Show नही हो रहे हो तो ,पहले Fvc Master मे जाकर अपनी सूचना सबमिट करे।
नोट:-बिल प्रोसेस करने से पहले पूल बजट में कार्यलय व्यय ऑब्जेक्ट हेड 05 में बजट अवश्य चेक कर लेवे एवम बजट होने के बाद ही बिल बनाव |

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Inner Post Ads